बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक अभियान चलाकर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
टीम ने दयालवाला स्थित प्रेम जनरल स्टोर से रीयल जूस का नमूना लिया। किरतपुर के मसरूर किराना स्टोर से नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। मोहम्मदपुर मंडावली से एक मिक्स्ड मिल्क का नमूना भी लिया गया। किरतपुर के चिकन दरबार से बेसन और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने एकत्र किए गए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंभू दयाल और नरेश कुमार के नेतृत्व में हुई। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।