फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर से बुलाकर की गई थी समीर की हत्या, सड़क पर फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक लड़की से मोहब्बत के फेर में किरतपुर का समीर जान गंवा बैठा। दरअसल घर से बुलाकर समीर की हत्या की गई और हादसे का रूप देने क लिए शव को मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर फेंक दिया गया था। यह पहलू पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है। फिलहाल हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ साथ आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के प्रयास में लगी रही। कई लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो किरतपुर के मोहल्ला अहमदखेल निवासी मोहम्मद समीर (20) पुत्र दिलशाद एक लड़की से प्रेम करता था।
प्रेम प्रसंग के चलते समीर को मैसेज करके बुलाया गया। जिसकी गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। समीर का शव रविवार की सुबह मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर चौंकपुरी गांव के सामने पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पुलिया के एक ओर शव और दूसरी ओर बाइक पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। सूत्रों का दावा है कि सड़क किनारे शव हादसा दिखाने के लिए फेंका गया था। उधर समीर का मोबाइल भी मौके पर नहीं मिला था। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें