फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में सांभर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में सांभर का शव मिला
विज्ञापन

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ कुआंखेड़ा खदरी में किसान के गन्ने के खेत में एक सांभर का शव पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्राम शेरगढ़ कुआंखेड़ा खदरी निवासी जरनैल सिंह के गन्ने के खेत से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने एक सांभर का शव पड़ा देखकर इसकी जानकारी गांववालों को दी। सूचना पर साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर मामले की जानकारी वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। सांभर का शव दो-तीन दिन पुराना होना बताया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सांभर के शव का शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें