ए ग्रेड के साथ बसमा खान ने लिया कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश
नजीबाबाद। बिजनौर की बिटिया बसमा खान ने टॉप रैंक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ए ग्रेड के साथ स्नातक कक्षा में प्रवेश के लिए चयन कराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
किरतपुर निवासी डॉ. फहीम खान की पुत्री एवं जलालाबाद निवासी सेंट मेरी की शिक्षिका सबा तबस्सुम की संबंधी बसमा खान ने हाल ही में विश्व विख्यात कैंब्रिज यूनिवर्सिटी इंग्लैंड में इकोनॉमिक्स स्नातक पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। ए ग्रेड के साथ प्रवेश परीक्षा उर्त्तीण करने वाली बसमा खान के पिता डॉ. फहीम और मां डॉ. बरीरा इस्लाम हडर्स फील्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड में प्रोफेसर हैं।