फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर में कार पलटी, डिग्री कॉलेज के निदेशक के बेटे की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक एडवोकेट परीक्षित उर्फ़ गोलू का फाइल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। कार अनियंत्रित होकर बिजली से खंभे से टकराई और फिर नहर में जा पलटी। इस हादसे में कार सवार परीक्षित सिंह उर्फ गोलू (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता मानपुर शिवपुरमें आरडीएम डिग्री कॉलेज के निदेशक हैं और उनकी बड़ी मंडी में गन आर्म्स की दुकान है।
धामपुर की बड़ी निवासी भूपेंद्र सिंह बाटा के पुत्र परीक्षित सिंह अपनी कार से शुक्रवार देर शाम 10.30 बजे ताजपुर से पैतृक गांव मानपुर शिवपुरी स्थित घर आने के लिए निकले। ग्राम ठाठजट के पास पहुंची कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद नहर में जा पलटी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को कार से बाहर निकाला और धामपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। बिजनौर ले जाते हुए परीक्षित सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
परीक्षित सिंह के पिता भूपेंद्र सिंह बाटा की बड़ी मंडी में हरपाल सिंह एंड संस के नाम गन आर्म्स की दुकान है। साथ ही उनका गांव में आरडीएम डिग्री कॉलेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में भूपेंद्र सिंह बाटा निदेशक है, जबकि कॉलेज की व्यवस्थाओं को परीक्षित ही देख रहे थे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का पैतृक गांव मानपुर शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया।
n इकलाैता भाई था : मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें