फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साक्षी मिस-अभय शर्मा बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धामपुर। धामपुर पब्लिक स्कूल में रविवार को समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने सीनियर छात्र छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रम पेश कर विदाई दी। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल साक्षी ठाकुर तथा मिस्टर फेयरवेल अभय शर्मा रहे।
शुभारंभ प्रधानाचार्या बबिता गुप्ता ने फीता काट कर किया। 11वीं के बच्चों ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का तिलक कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या कक्षा 12 के सभी बच्चों के साथ मिलकर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित, पुष्प अर्पित किए। संचालन कक्षा 11 की छात्रा नाजिया और छात्र ऋतिक ने किया। सबसे पहले केक काटा गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 वीं के सभी छात्र व छात्राओं ने प्रधानाचार्या, अध्यापक-अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मान दिया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल साक्षी ठाकुर तथा मिस्टर फेयरवेल अभय शर्मा रहे। प्रधानाचार्या ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रीति चौधरी, राखी, सुरभि, कंचन, ईशा, जैनब, शबिस्ता, नसरीना, तरन्नुम, वंदना, श्वेता, अमिता, रविता, दीक्षा, अंशु छाबड़ा, पारुल, अंशु, सुप्रिया, अनिता, प्रिया, प्रतिभा, अंजू, सविता आदि शिक्षक और शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें