स्योहारा। शनिवार की देर रात रामलीला ग्राउंड के सामने बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुलेमान की मौत की सूचना पर उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मुरादाबाद रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में सुलेमान (28) पुत्र अमीरुद्दीन निवासी मधुपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर सुलेमान को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। रविवार को सुलेमान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुलेमान की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घटना की कोई तहरीर परिजनों से नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।