फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं मां और बहनें

विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बोले परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं मां और बहनें
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि योगी सरकार के चार साल के कार्यकाल में विकास के जितने काम हुए इतने पिछले 40 साल में भी नहीं हुए हैं। प्रदेश अपराधियों से मुक्त हो गया है। मां, बहनें, बेटी खुद अपने को सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। व्यापारी बिना डर के अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं।
पार्टी कार्यालय पर हुई कार्यशाला में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश रोज नई तरक्की कर रहा है। यह अव्वल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। विपक्षी बेवजह सरकार को बदनाम कर रहे हैं और उनके पास और कोई मुद्दा नहीं है। योगी सरकार ने चार लाख युवाओं को रोजगार दिलाया है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीट लाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इससे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि 23 से 25 जुलाई तक विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। 24 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। सभी बूथों पर 25 जुलाई को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। 26 से 31 जुलाई तक भाजपा समर्थित प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री महावीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, विधायक सुचि मौसम चौधरी व अशोक राणा, हरजिंदर कौर, अनूप वाल्मीकि, सौरभ सिंघल, रश्मि रावल, डा.बीरबल सिंह, संजीव गुप्ता, सुमन त्यागी, तेजपाल वर्मा, राजीव सिसौदिया, भूपेंद्र बॉबी, प्रमोद चौहान, राममोहन अग्रवाल, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें