फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ

विज्ञापन
02ड्ड धामपुर में सांई पालकी यात्रा निकालते श्रद्वालु। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। श्री सांई गंगा धाम से श्रद्धालुओं द्वारा सोमवार को सांई पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पालकी का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगीना रोड स्थित सांई गंगा धाम से दोपहर शुरू हुई पालकी यात्रा से पहले सांई मंदिर धाम में आरती हुई। पालकी यात्रा में बैंडबाजा धार्मिक धुन गाता चल रहा था। झांकियां के साथ पालकी को श्रद्धालु कंधे पर लिए नंगे पैरों चल रहे थे। जिससे नगर का वातावरण सांईमय हो गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण करके पालकी यात्रा का स्वागत किया। पालकी यात्रा सांई धाम से दुर्गा विहार कालोनी, नगीना चौराहा, खारी कुंआ, भगत सिंह चौक, फल चौराहा, बड़ी मंडी, सुभाष चौक होते हुए सांई मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नीना अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, अभय गोयल, मीनाक्षी, लक्ष्मी, डा.प्रिंस गुप्ता, गौरव कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें