फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाए जाएंगे सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को सिखाए जाएंगे सुरक्षा के टिप्स
विज्ञापन

हल्दौर। अब सैंट मैरी कान्वेंट पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति मंच का गठन कर छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स सिखाए जाएंगे। विद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राएं इस मंच की सदस्य होंगी। जबकि एक महिला शिक्षक को समन्वयक के रूप में नामित किया जाएगा।
बुधवार को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल हल्दौर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उप प्रधानाचार्या सिस्टर अन्नलिट ने कहा कि स्कूल में शक्ति मंच का गठन कर छात्राओं को पूर्ण रूप से आत्म सुरक्षा के टिप्स सिखाए जाएंगे। छात्राएं अकेले भी शरारती तत्वों से अपनी सुरक्षा कर सकेंगी। कार्यकारिणी गठित कर प्रत्येक कक्षा से कम से कम एक छात्रा को प्रतिनिधि के रूप में चुना जाएगा। समिति के सदस्य आपस में सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सचिव का चयन करेंगे।
विज्ञापन

यह समिति एक साल के लिए गठित की जाएगी। शक्ति मंच की प्रत्येक महीने बैठक होगी। इसमें लेखन, परिचर्चा, चित्रकला, नाटक, गीत, कहानी आदि के जरिए विमर्श होगा। बाल व महिला अधिकारों पर भी चर्चा की जाएगी। बालिकाओं को शिक्षा का महत्व भी बताया जाएगा। छात्राओं को आत्म सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक और सशक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई ।आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षण ,खेल, स्वास्थ्य, साफ सफाई, शिष्टाचार आदि के प्रति जागरूक होने की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मदर प्रीमिया, सिस्टर एगनेट, सिस्टर सोमी, अध्यापिका अवनीत कौर, बृजेश चौहान, संजीव भटनागर, रेनू भटनागर, शिल्पा राजपूत, रूपा चौधरी, सुगंधा रस्तोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें