फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाघों की सुरक्षा और संरक्षण जरूरी’

विज्ञापन
रेहड़ के अमानगढ़ वन रेंज में बाघ दिवस मनाते वनकर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘बाघों की सुरक्षा और संरक्षण जरूरी’
विज्ञापन

रेहड़। अमानगढ़ रेंज की जीरो प्वाइंट चौकी पर बाघ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा पर जोर दिया गया। अमानगढ़ के रेंजन ने कहा कि बाघों की सुरक्षा और संरक्षण बहुत जरूरी है। सरकार की ओर से बाघों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रेंजर अमानगढ़ राकेश कुमार शर्मा ने बताया बृहस्पतिवार को जीरो प्वाइंट चौकी पर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। इस मौके पर बाघों की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया की मानसून में वनकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित गश्त करते रहे, सतर्क रहें ताकि संदिग्ध लोग बारिश फायदा उठाकर अवैध तरीके से वन क्षेत्र में न आ सकें। साथ ही बाघों के संवर्धन व सुरक्षा को लेकर सभी को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, प्रधान के पति नासिर फरीदी, सरफराज अहमद, मजरुल हसन, अकबर अली आदि रेंज कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें