फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए सम्मानित

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम, ईओ, चेयरपर्सन को सम्मानित करते सफाई नायक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सफाई नायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद की ओर से कोरोना संक्रमण दौर में काम करने वाले सफाई नायकों को सम्मानित किया गया। उधर, राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने एसडीएम, ईओ और चेयरपर्सन को कोरोना फाइटर्स सम्मान स्वरूप प्रशस्तिपत्र और स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की ओर से ईओ सुरेंद्र प्रताप, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां की उपस्थिति में एसडीएम संगीता ने सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, बाबू दीपक कुमार, सफाई नायक सुम्मेर सिंह, अरविंद सूद, राजेश चैनवाल सहित 30 सफाई नायकों को कोविड-19 दौर में उत्कृष्ट सफाई कार्य के लिए कोरोना फाइटर्स सम्मान प्रदान किया। नगरपालिका परिषद सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुम्मेर सिंह ने एसडीएम संगीता, ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह और चेयरपर्सन सबिया निशात को कोरोना फाइटर्स सम्मान स्वरूप डॉ.भीमराव आंबेडकर का चित्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें