धामपुर ब्लॉक में संपन्न गरीब कल्याण मेले में गर्भवती माताओं की गोद भराई करते भाजपा विधायक अशोक र?
- फोटो : DHAMPUR
‘योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण’
धामपुर। प्रदेश सरकार के आदेश पर शनिवार को विकास खंड मुख्यालय पर गरीब कल्याण योजना के तहत मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब एक दर्जन से ज्यादा सरकारी विभाग की ओर से स्टॉल लगा कर उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।
मेले का उद्घाटन विधायक अशोक राणा ने किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में विधायक ने लगी सरकारी विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया। किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नियुक्ति पाने वाले कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर आंगनबाड़ी विभाग की ओर से पांच महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। मेले में बीडीओ अखिलेश कुमार, डीडी सिंह, अनिल कुमार चौहान, ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, नीरज प्रताप सिंह, एसके देवरा, उज्ज्वल चौहान आदि रहे।