धामपुर में हाईस्कूल और इंटर कापरीक्षा परिणाम आने की खुशी में विक्ट्री कर प्रदर्शन करती छात्राएं
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिले में करीब साढ़े तीन सौ स्कूल, कॉलेज हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर नजर डाले तो, ग्रामीण अंचल के स्कूल एवं उनके विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रह रहा है।
ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी अपनी मेहनत से जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दूरदराज गांव के विद्यार्थी टॉपर में शामिल कर अपने परिवार व क्षेत्र के साथ जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल के छात्र यह साबित कर रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। दूरदराज के गांवों व कस्बों के स्कूल के शिक्षकों की मेहनत व विद्यार्थी लगन और लक्ष्य पर तैयारी का परिणाम है कि वह शहरों को पछाड़ कर सिरमौर बन रहे हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉप टेन में गांवों के विद्यार्थियों का बोलबाला है।