फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में यशी, इंटर में जुल्फनाज बनीं जिला टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ में इंटर की टॉपर जुल्फनाज के घर पर अमर उजाला की ओर से केक काटकर दी गई बधाई। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल राजेश्वरी मॉडर्न पब्लिक इंटर कालेज कश्मीरी नहटौर की छात्रा यशी ने 95.83 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट में गीता देवी इंटर कालेज रेहड़ की छात्रा जुल्फनाज ने 92.40 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप का ताज पहना।
विज्ञापन


इसके अलावा हाईस्कूल में आरआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज धामपुर के छात्र ठाकुर रवि प्रताप ने 95 प्रतिशत अंक पाकर जिले में द्वितीय तथा किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर स्योहारा की छात्रा अल्फिजा ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान पाया।



इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ बिजनौर के छात्र शोभित सैनी ने 91.20 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा आरआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज धामपुर के छात्र तनिश कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ की छात्रा शीतल कुमारी ने 90.80 - 90.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के घोषित परिणाम में हाईस्कूल का 86.68 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट का कुल परीक्षा परिणाम 84.87 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल टाॅप थ्री

यशी - 95. 83 - राजेश्वरी मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज काश्मीरी


ठाकुर रवि प्रताप - 95. 00 - आरआर सरस्वती इंटर कॉलेज धामपुर

अलफीजा - 93.33 - किसान एचएसएस मेहमूदपुर


इंटरमीडिएट टॉप थ्री



जुल्फनाज - गीता देवी - 92.40 - इंटर कालेज रेहड़
शोभित सैनी - 91.20 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अफजलगढ़


तनिश कुमार - 90.80- आरआर सरस्वती इंटर कालेज धामपुर

शीतल कुमारी - 90.80 - सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़

रेहड़ में इंटर की टॉपर जुल्फनाज के घर पर अमर उजाला की ओर से केक काटकर दी गई बधाई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें