रुद्राभिषेक 24 जुलाई से होगा शुरू
नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल की ओर से मोहल्ला मकबरा स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में 24 जुलाई से प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जाएगा।
महाकाल भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक आयोजित गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में मोहल्ला मकबरा स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में प्रतिदिन सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने का निर्णय लिया। पंडित आयुष कौशिक ने बताया कि श्रावण मास भगवान आशुतोष की आराधना का महीना है। इस महीने में श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस साल सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा। 24 जुलाई, शनिवार को गुरु पूर्णिमा से रुद्राभिषेक प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, प्रदीप, देवेंद्र, शानू, तरुण, सागर, आयुष, रोहित अग्रवाल, हरिओम भारद्वाज, वैभव अग्रवाल, हर्ष शर्मा, यश विश्वकर्मा, रजत अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, हिमांशु तायल, दिनेश प्रजापति, प्रदीप भारद्वाज, हनीचंद्रा, चेतन आदि मौजूद रहे।