फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर शव रख कर किया हंगामा

Sun, 07 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में राम सखी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर तीसरे दिन परिजनों ने मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। मय फोर्स मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर परिजनों से महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। इससे गांव में तनाव की स्थिति है। एसपी ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात की।
विज्ञापन


एसडीएम ने परिजनों को शीघ्र ही हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया। क्षुब्ध ग्रामीण मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
बृहस्पतिवार को गांव शेर गढ़ निवासी दलित महिला राम सखी (50) की धारदार हत्यारों से उस समय हत्या कर दी, जब वह पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गई थी। तीसरे दिन परिजनों ने पीएम से शव आने के बाद हत्याकांड के खुलासे को लेकर सुआवाला सुरजनगर मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की। पुलिस आरोपियों को संरक्षण देने पर तुली है। हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।


परिजनों ने कहा वह किसी को नाजायज फंसाना नहीं चाहते हैं, लेकिन असल आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए। महिला की हत्या के बाद पूरा गांव दहशत में हैं। महिलाओं ने खेतों पर जाना छोड़ दिया। ग्रामीणों के खेतों पर न जाने की वजह से पशु भूखे प्यासे खड़े हैं। ग्रामीणों के हंगामे से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर मय फोर्स के पहुंचे एसडीएम ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर ग्रामीण शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए।

एसडीएम ने परिजनों को शीघ्र ही आरोपियों  की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों  ने  मृतका के शव का भूतपुरी बैराज पर दाह संस्कार किया।तब पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल अजय कुमार गौतम ने कहा मामले की बारीकि से जांच चल रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें