फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा
विज्ञापन

बिजनौर। गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं शहर कोतवाली में हंगामा किया। फरार आरोपियों से परिवार के सदस्यों को जान माल का खतरा बताया।
विज्ञापन

नौ मई को गांव धौकलपुर में जंगल से भूसा लाते समय शिक्षक धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की कार में सवार लोगों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गांव के नितिन, उसके भाई अनुज, कृष्णा व गांव रावणपुर निवासी ललित व अमित, गांव कंभौर निवासी देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में देवेंद्र, ललित व अमित बेकसूर पाए गए। पुलिस ने कृष्णा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी अनुज अपनी पत्नी के साथ फरार है। दोनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पर हमसाज होने और दोनों को गिरफ्तार करने में कोई रुचि नहीं दिखाने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर थाने से भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें