फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते होगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते होगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को भारत बंद व किसानों के आंदोलन के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 42 स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। किसी को जबरन दुकान व पेट्रोल पंप बंद कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो ऐसा करेेगा, पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
मंगलवार को भारत बंद के दौरान किसानों के आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के दौरान जिले में करीब 42 स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। दो कंपनी पीएसी व जिले भर का पुलिस बल तैनात रहेगा। जहां जरूरत पडे़गी वहां रूट डायवर्जन किया जाएगा। दंगा निरोधक दल अपने सभी उपकरणों के साथ तैनात रहेगा। पुलिस कर्मी हेलमेट व बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होंगे। अग्निशमन दल की टीम भी तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए अलग से गाड़ी तैनात रहेगी। जो भी जबरन दुकान, पेट्रोल पंप को बंद कराएगा पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। कोई स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद करता है, तो ठीक है। किसानों के सभी जगह जाम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि कोई अराजक तत्व अगर गड़बड़ करता है तो उसके लिए किसान जिम्मेदार होंगे। इसलिए किसान पहले ही देख ले कि उनके बीच कोई गड़बड़ करने वाला नहीं होना चाहिए। एसपी ने कहा कि गड़बड़ी करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें