फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहनपुर और मथुरापुरमोर में मकानों की छत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनपुर और मथुरापुरमोर में मकानों की छत गिरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर और ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर में दो कच्चे मकानों की छत बारिश के चलते गिर गई। परिजनों ने भागकर जान बचाई। छत गिरने से घरेलू सामान दब गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत साहनपुर के सानियान में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक मजदूर पेशा परिवार हबीब के कच्चे मकान की छत वर्षा के चलते भर भराकर गिर गई। हबीब और उनके परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। छत गिरने से घरेलू सामान, मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन मेराज ने घटना स्थल पर टीम भेजी। उधर, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर राजस्व कानूनगो नरेश कुमार और कुंभकरन ने घटना स्थल पहुंचकर छत गिरने से हुई क्षति का जायजा लिया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जा रही है। उधर, ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर में मजदूर पेशा अरविंद कच्चे मकान की छत भी गिर गई। संयोग से खस्ताहाल को देखते हुए कुछ घंटे पहले अरविंद का सपरिवार अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था। ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें