फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग में दबकर किशोर की मौत

Sat, 31 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर में बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला में तालाब पर खेल रहे एक किशोर की मिट्टी की ढांग में दबकर मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर नंगला में गांव के बाहर की ओर एक तालाब है। शनिवार को गांव निवासी आस मोहम्मद का 13 वर्षीय पुत्र साहिल अपने साथियों के साथ तालाब पर खेल रहा था। अचानक तालाब की मिट्टी की ढांग उस पर गिर गई। इससे साहिल उसमें दब गया। शोर मचाने पर गांववासियों ने ढांग से उसे निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सपा नेता शेरबाज पठान के भाई शाहनवाज पठान, चंद्र सिंह सैनी आदि ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें