फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हारपुरा के तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुम्हारपुरा के तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा के तीन अलग-अलग घरों से चोरों ने 25 हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव कुम्हारपुरा निवासी मुन्ने सिंह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे। गृह स्वामी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब एक बजे चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर रखी अलमारी को खोलकर उसमें रखी करीब बीस हजार रुपये की नकदी व करीब 40 हजार रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने गांव के नरपाल सिंह के घर के पीछे के सींखचे में लगी जाली काटकर गेट का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा संदूक उठा कर अपने साथ ले गए। अचानक आहट होने पर नरपाल सिंह की बहन की आंख खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों के जागने पर चोर मौके से फरार हो गए। नरपाल सिंह की बहन की कुछ दिन बाद शादी है। चोर गांव के जंगल में चोरी किया हुआ संदूक खोलकर उसके अंदर रखे करीब पचास हजार रुपये की कीमत के चांदी के सिक्के निकालकर मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह वहां से गुजर रहे कुछ किसानों को संदूक व अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। इसके बाद चोर बबलू के घर की दीवार फांदकर उसके अंदर रखे कीमती बर्तन व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने मामले की शिकायत फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हलका दरोगा सुनील कुमार राठी का कहना है कि गांव के बबलू व मुन्ने सिंह का अपने-अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। चोरी का मामला संदिग्ध है। नरपाल सिंह ने चोरी के मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें