फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों की हालत में सुधार
विज्ञापन

कोतवाली देहात। विषाक्त भोजन के सेवन से शुक्रवार को बीमार सभी 10 सदस्य हॉयर सेंटर व पीएचसी से ठीक होकर अपने घर चले गए। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी मदनपाल सिंह व राजाराम सिंह के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को भोजन में अरबी-चावल खाने के बाद छाछ ( मठा ) पी लिया। जिससे सेवन के बाद मदनपाल सिंह, राजाराम सिंह, मनीषा, सरिता देवी, चित्रा देवी, रीता देवी, किरण, योगेश कुमार, सोनी व उनकी रिश्तेदार थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव नगला निवासी मुस्कान फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गई थी। शुक्रवार की देर रात्रि सभी को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया था। यहां उपचार किया गया। मनीषा, सरिता देवी, रीता देवी, किरण, मुस्कान व सोनी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। शनिवार को हॉयर सेंटर व पीएचसी में उपचाराधीन सभी बीमारों की हालत सही होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें