फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए, फिर भी परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने भैया दूज पर अनुबंधित सात बसों सहित करीब 75 रोडवेज बसों का संचालन किया। रविवार को तड़के चार बजे से दिल्ली रूट सहित विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसें लगाईं गईं। बिजनौर, हरिद्वार, मुरादाबाद दिशा की बसों के फेरे बढ़ाए गए। भैया दूज पर भीड़ उमड़ने के चलते रोडवेज द्वारा की गई अतिरिक्त बसों की सेवा कम पड़ गई। दिल्ली के लिए नजीबाबाद डिपो ने करीब डेढ़ दर्जन बसों का संचालन किया।
विज्ञापन


छठ पूजा के लिए दिल्ली भेजीं तीन बसें

डिपो के एआरएम राजेश कुमार, स्टेशन इंचार्ज अरुज मेहदी ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए नजीबाबाद डिपो की ओर से शनिवार को तीन अतिरिक्त रोडवेज बसें दिल्ली के लिए भेजी गई हैं। तीनों रोडवेज बसें दिल्ली से गोरखपुर तक संचालित होंगी।



डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से वसूला दो गुना किराया

नजीबाबाद। परिवहन विभाग की उदासीनता से नजीबाबाद से हरिद्वार और कोटद्वार के बीच चलने वाले डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से डेढ़ से दो गुना किराया वसूला। अनेक यात्री ई-रिक्शाओं से भी जोखिम भरा लंबी दूरी का सफर करने के लिए विवश हुए।
विज्ञापन




चालक-परिचालक प्रोत्साहन योजना जारी

नजीबाबाद। परिवहन निगम ने यात्रियों को त्योहारों तक गंतव्य पहुंचने के लिए चालक-परिचालकों का अवकाश निरस्त कर उनके लिए प्रोत्साहन योजना जारी की है। स्टेशन इंचार्ज अरूज मेहदी ने बताया कि 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक नजीबाबाद डिपो को 14.51 लाख रुपये प्रतिदिन आय का लक्ष्य दिया गया है। बीते पांच दिनों में डिपो ने 62 लाख रुपये की आय अर्जित कर 119 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें