नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर बसों का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : NAZIBABAD
चुनाव में गईं रोडवेज बसें, यात्री परेशान
नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज डिपो नजीबाबाद की आठ अनुबंधित बसों सहित वर्तमान में 58 रोडवेज बसें संचालित हैं। विधानसभा चुनाव के लिए नजीबाबाद डिपो से जिला प्रशासन ने 10 रोडवेज बसें प्रथम चरण में ली हैं। कार्यालय प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि प्रथम चरण में रोडवेज बसें जाने के बाद से डिपो को लंबी दूरी की सेवाओं में कटौती करनी पड़ रही है। नजीबाबाद रोडवेज से द्वितीय चरण के लिए करीब 15 अतिरिक्त रोडवेज बसें मांगे जाने की संभावना है।
रोडवेज डिपो नजीबाबाद की करीब एक दर्जन से अधिक रोडवेज बसें खस्ताहाल हैं। परिवहन निगम का नजीबाबाद डिपो सीमित यातायात संसाधनों की चुनौतियों से गुजर रहा है। बसों की कमी के कारण रोडवेज डिपो ने दिल्ली रूट सहित लंबी दूरी की रोडवेज बसों के संचालन में कटौती की है, जिससे सोमवार को लंबी दूरी के यात्री बसों के इंतजार में परेशान रहे। रोडवेज बसों की कमी से डिपो की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डिपो की 7.75 लाख रुपये प्रतिदिन की औसत आय घटकर 6.50 लाख रुपये तक पहुंच गई।