फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बस में तोड़फोड़, महिला परिचालक और चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रोडवेज बस में सवार हुए पांच युवकों ने महिला परिचालक और चालक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बिजनौर बस स्टैंड से चांदपुर जाने के लिए रोडवेज की एक बस निकली। चांदपुर डिपो की इस बस में पांच युवक भी सवार हो गए। बस की परिचालक राशिदा ने बताया कि आरोपियों ने पांच रुपये का नोट देकर टिकट लिए। यह बस बिजनौर में चांदपुर की चुंकी के पास पहुंची तो परिचालक ने टिकट देने के साथ ही उक्त पांच युवकों को पीछे हटने के लिए कहा गया। लेकिन आरोपी परिचालक के पास से पीछे नहीं हटे। जिसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने महिला परिचालक को थप्पड़ जड़ दिए। बीच बचाव करने आए चालक के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट होती देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने बस की खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया। महिला परिचालक से चार हजार रुपये भी छीन लिए। शहर कोतवाली पुलिस ने गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें