फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत

Wed, 01 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मंगलवार की शाम नहटौर चौक के पास रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


अमरोहा डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से अमरोहा जा रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे नहटौर चौक के पास सामने से आ रहे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बस की सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंट गया। बस की सीटें उखड़कर आगे आ गई। 

हादसे के बाद बस में सवार सवारियों में हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई स्योहारा थाने के गांव शाहपुर खेड़ी निवासी हरनंदी पत्नी नौबहार की मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  घायलों में जायदा अकबराबाद, संजय जोशी नहटौर, जुल्फकार अमरोहा, नाजमा नजीबाबाद, ज्ञानवती महमूदपुर, बबीता नहटौर, आकाश नहटौर, निशा नहटौर, अखिलेश नहटौर, कल्लन पूरनपुर नंगला, नसीमा किवाड़, सोनू किवाड़, गोविंद नजीबाबाद, फातमा नौगांवा, अली अब्बास नौगांवा, अतुल त्यागी, बसेड़ा तगा, अशोक कुंडा खुर्द, शिवचरन चांदपुर, दिलदार व सैफ असमोली, फिरदौशी नजीबाबाद, इदरीश ताजपुर, लक्ष्मी करौंदा व बस चालक जगपाल निवासी नैनू नांगल शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें