फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का कंडक्टर निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस का परिचालक मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल ट्रू नॉट मशीन से हुई जांच में कौशांबी डिपो का एक परिचालक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे उपचार के लिए घर पर क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 639 हो गई है। इनमें से 476 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं, जबकि आठ लोगों ने जान गंवाई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 155 हो गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने बताया कि रविवार को ट्रू नॉट मशीन से हुई जांच में नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव लालपुर मान निवासी लगभग 35 साल का एक युवक कौशांबी डिपो की रोडवेज बस में परिचालक है। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को वह अपने घर पर आया था। खांसी, नजला और बुखार की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावर में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर करते हुए कोविड जांच कराने की सलाह दी। रविवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और ट्रू नॉट मशीन से कोविड जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे उपचार के लिए उसके घर पर ही क्वारंटीन किया गया है और वहीं पर उसके उपचार की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1400 लोगों का एंटीजन किट से कोविड टेस्ट
बिजनौर। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुुसार जिले में कोविड जांच बढ़ाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 1400 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर एंटीजन किट से कोविड जांच की गई। इसके अलावा करीब 150 लोगों के सैंपल जांच के लिए नोएडा की प्रयोगशाला के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें