फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महाकुंभ के लिए रोडवेज बस सुबह 7, दूसरी शाम 4 बजे होगी रवाना

विज्ञापन
धामपुर रोडवेज डिपो कार्यालय के नहटौर मैं शिफ्ट होने के कारण धामपुर डिपो परिसर में पसरा सन्नाटा - फोटो : गाजीपुर में सड़कों पर टहलते गोवंश।
विज्ञापन
-बिजनौर डिपो की ओर से दोनों बसों की समयसारिणी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजनौर डिपो की ओर से दो बसों का संचालन किया गया है। एक रोडवेज बस बिजनौर स्टेशन से सुबह सात बजे से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होगी। दूसरी रोडवेज बस शाम को चार बजे रवाना होगी। पहली बस रात्रि 12 बजे प्रयागराज पहुंचे, वहीं दूसरी रोडवेज बस शाम चार बजे चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे पहुंचेगी।
परिवहन निगम की ओर से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु व अन्य यात्रियों के लिए रोडवेज सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
बिजनौर बस स्टेशन के वरिष्ठ स्टैंड प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बिजनौर डिपो की दो रोडवेज बसों का सीधा संचालन प्रयागराज के लिए शुरू हुआ। उधर नजीबाबाद डिपो से भी यह बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। नजीबाबाद डिपो से प्रयागराज के लिए एक बस सुबह 7:00 बजे, जबकि दूसरी बस 2 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों का किराया
नजीबाबाद से प्रयागराज तक का किराया 959 निर्धारित किया गया है। बिजनौर से एक बस सुबह 7 बजे जबकि दूसरी बस शाम को 4 बजे रवाना की जाएगी। बिजनौर से किराया 946 तय किया गया है।

-महाकुंभ प्रयागराज के लिए बिजनौर रोडवेज बस की समयसारिणी

बिजनौर बस स्टैंड से सुबह - 7 बजे

हल्दौर चौराहा - 7.30 बजे

नुरपुर - 8 बजे

सैदपुर - 8. 25 बजे

उमरी चौराहा- 8.45 बजे

छजलैट - 9 बजे

मुरादाबाद - 9.30 बजे

रामपुर - 10.15 बजे

बरेली - 11.30 बजे

प्रयागराज पहुंचेगी- रात्रि 12 बजे।



महाकुंभ जाने को दूसरी रोडवेज बस

-बिजनौर डिपो की दूसरी रोडवेज बस शुरू होगी शाम को चार बजे

बिजनौर बस स्टैंड से शाम - 4 बजे

हल्दौर चौराहा - 4.30 बजे

नुरपुर - 5 बजे

सैदपुर - 5.25 बजे

उमरी चौराहा- 5.45 बजे

छजलैट - 6 बजे

मुरादाबाद - 6.30 बजे

रामपुर - 7.15 बजे

बरेली - 8. 30 बजे

प्रयागराज पहुंचेगी - सुबह नौ बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें