फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन:पुलिस ने की सख्ती, जमकर काटे चालान, बेवजह निकलने वालों को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में सड़कें रहीं, सुनसान बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाजार बंद रहा। शहर की ज्यादातर सड़कें सुनसान रहीं। सिविल लाइन में ही कुछ लोग आते-जाते दिखे। पुलिस ने भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया और वाहनों के चालान किए। एंबुलेंस को छोड़कर दूसरे जिलों या राज्यों से भी किसी को जिले में आने-जाने नहीं दिया गया।
शनिवार की सुबह लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की और फिर खुद ही लॉकडाउन का पालन किया। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे। लॉकडाउन का जनता ने उसी तरह पालन किया, जिस तरह मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत में किया गया था। बाजार बिलकुल बंद रहा और सड़कें सुनसान। शहर के सबसे ज्यादा जाम वाले घंटाघर व शंभू दयाल के चौराहे पर एक भी दुकान नहीं खुली। मेडिकल स्टोर के अलावा किराना की ही इक्का दुकान दुकान खुली रही। सिविल लाइन में कुछ लोग आते जाते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस ने हर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया और जो भी बेवजह सड़क पर दिखा उसका चालान ही कटा। पैदल बाजार में घूमने वाले लोगों को भी पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर घर भेजा। लॉकडाउन के दौरान सब्जी व फल की ठेलों से आपूर्ति कराई गई। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार जनता की सुरक्षा के लिए ही फिर से लॉकडाउन बढ़ाया गया है। शनिवार को जनता ने लॉक डाउन में प्रशासन का सहयोग किया है। आगे भी जनता इसी तरह साथ दे।
गांवों, कस्बों में लॉकडाउन का पालन हुआ शहरों से ज्यादा
गजरौलाशिव/मंडावर। लॉकडाउन का पालन शहरों से ज्यादा कस्बों-गांवों में हुआ है। शहर के पास बसे गजरौला क्षेत्र के गांवों के बाजार पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। गांवों में किसान पशुओं का चारा जंगल से लाकर फिर घरों से बाहर नहीं आए। दुकानदारों ने भी लॉकडाउन का पालन किया। कस्बा मंडावर में भी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन हुआ। कस्बे में संक्रमण के कई केस मिल चुके हैं। इस वजह से कस्बे के कई मोहल्ले सील भी हो चुके थे। नगर पंचायत प्रशासन ने लॉक डाउन का पालन कराने के लिए मुनादी भी कराई। पुलिस ने बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान भी किए।
विज्ञापन

चांदपुर। लॉकडाउन के पहले दिन व्यापारियों ने दुकान, प्रतिष्ठान बंद रखे। कार्यालय आदि पूरी तरह से बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। नगर से जुड़ी सभी सीमाओं बिजनौर रोड, नूरपुर रोड, धनौरा रोड आदि पर पुलिस तैनात रही। आने जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की। पुलिस नगर में भी जगह जगह तैनात रही तथा बाइक गाड़ी से घूमती रही, जिससे लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए लॉकडाउन में पूरा सहयोग करने की अपील की है। डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें