फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के चलते नगर का मुख्य बाजार बंद, गली मुहल्लों में पहली की तरह से खुली रहीं दूकानें

विज्ञापन
01ड्ड धामपुर में बागबान में स्ट्रीट पोल चौक पर समोसे बेचता रेहड़ी व्यापारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मुख्य बाजार बंद, गली मोहल्लों में खुली रहीं दुकानें
विज्ञापन

धामपुर। प्रशासन ने सख्ती कर लॉकडाउन का पालन कराया। मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। मोहल्ला बाड़वान में स्ट्रीट चौक पर बाजार पहली की तरह से ही खुला रहा। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कई बार की। पर पुलिस ने बाजार में जाकर दुकानेें को बंद कराने में रुचि नहीं ली।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में एक ही घर में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर शुक्रवार को खारी कुआं से लेकर भगत सिंह चौक तक सील कर लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया था। शनिवार को लॉकडाउन भी रहा। जिस कारण मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लेकिन मुख्य बाजार से इतर मोहल्ला बाड़वान चौक पर बाजार में दुकानें पहले की तरह से खुली रहीं। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार कोतवाल और पालिका के ईओ को अवगत कराया। लेकिन भरोसा देने के बाद भी दुकानों को बंद कराने में रुचि नहीं ली। यहां पर सब्जी, मोबाइल और अन्य सभी प्रकार की दुकानें खुलीं। उधर मेन बाजार में सील हुए क्षेत्र में प्रशासन की ओर से पुलिस को तैनात कर दिया गया है। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस ने लोगों की आवाजाही को रोकने को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

01ष् धामपुर में बाड़वान बाजार में खुली परचून की दूकान।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें