फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फेरीवाले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में फेरीवाले की मौत
विज्ञापन

नहटौर। चूड़ी की फेरी करने वाले दो भाइयों की बाइक और स्कूली बस ने टक्कर हो गई। इसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव सदरूदीनगर निवासी 30 वर्षीय निवासी जावेद चूड़ी की फेरी करने का काम करता था। सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई अकील के साथ बाइक द्वारा नूरपुर चूड़ी खरीदने जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नूरपुर मार्ग स्थित गांव खंडसाल के पास पहुंचा तो दिव्य दीप ज्ञानदीप इंटर कॉलेज की स्कूल बस ने उसकी बाइक से टकरा गई। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को में सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। अकील की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूल संचालक व मृतक के परिवार के बीच समझौता हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के दोनों बच्चों को कक्षा एक से इंटर की पढ़ाई का खर्च स्कूल की तरह से उठाया जाएगा। एसएसआई रामचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें