फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ रुपये की लागत से होगा मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
28 करोड़ रुपये की लागत से होगा मार्ग का चौड़ीकरण
विज्ञापन

नजीबाबाद/बढ़ापुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा केंद्रीय सड़क निधि योजना से 28 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण व मार्ग चौड़ीकरण और 3.66 करोड़ रुपये की लागत से राज्य योजना के अंतर्गत पुल का निर्माण कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद के एक्सईएन योगेंद्र सिंह ने बताया कि लोनिवि बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अफजलगढ़ में पुल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत तथा बढ़ापुर क्षेत्र में लघु पुल का निर्माण कराएगा। शासन ने बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत सिंह द्वारा दोनों निर्माण कार्यों को विधानसभा में उठाए जाने के बाद निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत 3.66 करोड़ रुपये की लागत से दोधराजपुर मेन रोड से धर्मुवाला होते हुए नगीना मार्ग स्थित लेवड़ा नदी पर ह्यूम पाइप रपटे पर पुल निर्माण और तीन किलोमीटर लंबा सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलते ही शुरू कराया है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ क्षेत्र में लोनिवि सहायक अभियंता राजीव गौतम की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 से जुड़े शाहपुर जमाल हसनपुर होते हुए 13.45 मीटर लंबे सुआवाला सुरजानगर मार्ग का 28 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुधारीकरण कराया जाएगा। तीन मीटर से सात मीटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण के साथ लोनिवि मार्ग पर 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण भी कार्य योजना में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें