फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बदहाल, कब तक रहेंगे किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बदहाल, कब तक रहेंगे किसान परेशान
विज्ञापन

बेगावाला। गांव मंडावली से बाकरपुरगढ़ी तक का सड़क मार्ग बेहद खराब है। बारिश होने से सड़क में पानी भर जाता है। गहरे गहरे गड्ढे भी हो रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में गांव मंडावली से बाकरपुर गढ़ी तक सड़क की हालत खराब है। पिछले पांच साल पहले सड़क बनवाई गई थी उसके बाद से किसी ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है। बारिश होने पर इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। बिजनौर से रावली तक का सड़क मार्ग भी खस्ताहाल है। मंडावली, धारूवाला, बाकरपुर गढ़ी में गन्ने के सेंटर भी लगे हैं। पर रास्ता खराब होने से किसानों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। युवा नेता अनुदीप चौधरी भी लगातार प्रयास कर रहे है। किसान राकेश चौधरी, जयवीर चौधरी, अवधेश अहलावत, पूर्व प्रधान दयाराम आदि का कहना है कि हम लोगों को गन्ना सेंटर तक गन्ना पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान शिव ध्यान सिंह और भाजपा नेता बिजेंद्र चौधरी का कहना है कि कुछ किसानों ने सड़क के दोनों ओर के गड्ढे अपने खेतों में मिला लिए है जिस कारण सड़क से पानी नहीं निकलता और सड़क टूट जाती है। प्रदर्शन में अनुदीप, पप्पू, लवकुश, वीरवती, सोमवती, बाला, अनवर, मजीद, सुखराम आदि शामिल रहे। इन सभी का कहना है कि यदि एक माह के अंदर सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें