फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कादराबाद से अगवानपुर क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

कादराबाद। आधा दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाले 13 किमी लंबे रसूलपुर, तुरतपुर मार्ग की निर्माण के कुछ माह बाद ही क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनेक बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। अधिकारियों से शीघ्र मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुरविंदर सिंह, श्यामलाल भारद्वाज, बलकार सिंह, दिनेश कुमार, अमित जोशी, सतेंद्र फौजी, दीवान सिंह, हरीश नयाल, रामकरण सिंह, विजेंद्र सिंह, भजनवीर सिंह का कहना है कि गांव रसूलपुर, रसूलाबाद, चकफेरी, तुरतपुर के 13 किमी के लिंक मार्ग का निर्माण लोनिवि ने दो वर्ष पूर्व ही कराया था। बनने के बाद ही मार्ग क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया। मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। थोड़ी सी वर्षा होने पर गड्ढों में पानी भरने से वाहनों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण लगातार मार्ग की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई एके एंथोनी का कहना है कि विभागीय स्तर से कार्यवाही कर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें