फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद को मजबूत बनाने का आह्वान

विज्ञापन
चांदपुर में युवा रालोद द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रालोद का युवा संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

चांदपुर। युवा रालोद द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की विचार धाराओं को गांव-गांव जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नूरपुर रोड पर एक विवाह मंडप में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने व गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को रालोद की विचारधारा समझाकर पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि अब देश के किसानों व युवाओं को प्रधानमंत्री की बातों पर विश्वास नहीं है। इसलिए किसानों ने सरकार से एमएसपी कानून बनाने व तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। रालोद किसानों की मांगों का समर्थन करती है। युवा रालोद जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत ने बताया कि सम्मेलन में युवाओं को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राहुल सिंह की अध्यक्षता व युवा रालोद के जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत के संचालन में कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शीशपाल राठी, डा.विपिन तोमर, मुंजरीम अहमद, हनी तोमर, सतीश चौधरी, राजीव राठी, प्रीतम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें