फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिपाल हत्याकांड : साढ़ू के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। हत्या कर पहचान छिपाने के मकसद से जलाए गए शव की शिनाख्त हो चुकी है। शव धामपुर थाना के ग्राम पीपलसाना निवासी 45 वर्षीय ऋषिपाल का था। देर रात इस मामले में मृतक के सगे साढ़ू के पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।
बुधवार सुबह क्षेत्र के ग्राम कस्बा कोटरा और फतेहपुर के बीच दौलत वाली पुलिया के पास एक युवक का जला हुआ शव मिला था। मृतक का चेहरा आग से बुरी तरह झुलस जाने के कारण पुलिस मौके पर उसकी पहचान नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह खबर प्रसारित हुई तो मृतक की पहचान धामपुर थाना के ग्राम पीपलसाना निवासी 45 वर्षीय ऋषिपाल के रूप में हुई। मृतक के पुत्र अर्पित ने बताया कि उसके पिता 12 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे एक फोन आने के बाद घर से कुछ देर में वापस आने की बात कह कर निकल गए थे। थोड़ी देर बाद ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हुआ तो परिवार को चिंता होने लगी।
आरोप है की एक सगे रिश्तेदार के पुत्र पर शक हुआ तो उसे फोन किया गया, लेकिन उसने भी फोन रिसीव नहीं किया। बाद में थक हारकर 13 नवंबर को धामपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी गई। आरोप है कि 2016 में एक रिश्तेदार ने उसके पिता से सात लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार रकम मांगने के बाद भी रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन


आरोप है अब बहन की शादी के लिए पिता ने उधार रकम वापस मांगने का दबाव बनाया तो आशंका है उसके पिता की हत्या कर दी गई है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार ने बताया कि मृतक ऋषि पाल सिंह के पुत्र अर्पित की तहरीर पर मृतक के नगीना के आजाद कॉलोनी निवासी सगे साढू के पुत्र विवेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें