फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौत्र को स्कूल छोड़ने गए थे बुजुर्ग, लौटते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। घने कोहरे के चलते अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बाइक सवार वृद्ध निछतर सिंह पुत्र जागर सिंह की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव उदयजोत निवासी निछतर सिंह पुत्र जागर सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपने पौत्र को बाइक से नैनीताल कान्वेंट स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। लौटते वक्त राधेलाल डिग्री काॅलेज के समीप घना कोहरा होने के कारण उन्हें ट्रक नहीं दिखा। इससे उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक बृजेश स्नेही ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अंजनी कुमार ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए शव अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें