त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
नजीबाबाद। नवागत एसडीएम परमानंद झा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग को खसरा-खतौनी को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम परमानंद झा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों, मुचलका पाबंद कार्रवाई सहित राजस्व विभाग के विभिन्न पटलों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम न्यायालय और तहसील न्यायालय से संबंधित मामलों की भी संबंधित कर्मचारियों से जानकारी कर शासन की मंशा के अनुसार कार्यों के निस्तारण के संबंध में राजस्व विभाग को निर्देश दिए। एसडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी की।