फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजस्व विभाग की टीम ने किया कालागढ़ में सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने एक वर्ग के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। उत्तराखंड की राजस्व विभाग की टीम ने कालागढ़ पहुंचकर राजकीय आवासों का सर्वेक्षण किया। उधर, स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि आवासों के अलावा केंद्रीय कॉलोनी में एक वर्ग के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा रहा है। प्रशासन जनता के पक्ष में बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि कालागढ़ की नई कॉलोनी में 24 दिसंबर को 86 राजकीय आवासों का ध्वस्तीकरण कर दिया गया था। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी प्रशासन की राजस्व विभाग की टीम ने कालागढ़ में खाली पड़े राजकीय आवासों का सर्वेक्षण किया। नायब तहसीलदार सरदार सिंह ने बताया कि संपूर्ण कालागढ़ में खाली रह गए आवासों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। उधर, सर्वेक्षण की पुष्टि करते हुए शिविर प्रबंध खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम कालागढ़ पहुंची और विभाग से आवश्यक जानकारी हासिल की। टीम में कानूनगो अतर सिंह, मनोहर सिंह नेगी व लेखपाल सीता मुयाल शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें