फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ कार्यालय पर हंगामा

Sun, 20 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। चार दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक मोहम्मद गाजी के पहुंचने से मामला सियासी रंग ले गया है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस खिलाफ नारे लगाए।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले गांव के ही एक युवक ने उस समय युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जब उसके घर पर कोई नहीं था। पीड़िता के परिजन तीन दिन से पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आग्रह करते आ रहे हैं।

रविवार को ग्रामीण एकत्र होकर सीओ दफ्तर पहुंचे। वहां पर सीओ अशोक यादव और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक भी हुई।

सीओ ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए सर्किल के तीनों थानों की पुलिस बुला ली। प्रदर्शनकारियों के पक्ष में विधायक मोहम्मद गाजी भी उतर आए।

आरोप है कि प्रदर्शनकारी तब भड़क गए जब सीओ ने एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ जड़ दिया। उधर, विधायक ने प्रदर्शनकारियों को यह भरोसा देते हुए शांत किया कि अगर पुलिस ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में संतोष देवी, नरेश, पुनीत, मुनीष, केलो, जगदीश, रामकली, किरण रहे। उधर, सीओ अशोक यादव ने थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि कोतवाल को रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों ने पीटा
नहटौर। बलराम कुंवर इंटर कालेज की दो छात्राएं साइकिल से अपने घर जा रही थी। नहटौर-चांदपुर मार्ग पर तीन बाइकसवार युवक छात्राओं से छेड़छाड़ कर जबरन उनके फोटो खींचने लगे। गांव फलौदी निवासी वीरेंद्र सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से घर जा रहे थे।

छात्राओं की शिकायत पर वह मौके पर रुक गए। उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो युवकों ने दोनों से मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर राहगीरों को आता देख युवक फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों युवक गांव मोहमदाबाद के बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास युवकों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। दर्जनों लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें