फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए आवाज बुलंद

Sun, 20 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। गन्ने का बकाया भुगतान और सामान्य जाति की गन्ना पर्ची तत्काल जारी करने की मांग को लेकर भाकियू भानु गुट ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन


भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और जिला महासचिव वीर सिंह के नेतृत्व में रविवार को किसानों ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर धरना दिया।

किसानों ने मिल प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी की। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे जीएम केन डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सीनियर केन मैनेजर एसएस ढाका ने प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता की।

किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल किए जाने, सामान्य एवं अगेती प्रजाति की समानुपात में पर्ची जारी करने, रिजेक्ट प्रजाति की पर्ची भी तत्काल जारी कराने, खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मिल प्रशासन की ओर से किसानों को शीघ्र समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में मनफूल त्यागी, योगेंद्र राठी, रामकुमार, सुरेश, मैनपाल, विजय आदि शामिल हुए।

मुआवजा डीएम से दिलाने की मांग
जलालाबाद। रालोद के जिला महासचिव शेख मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण कार्य जनवरी 2016 में शुरू किए जाने के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान का हवाला देते हुए किसानों की भूमि का तत्काल मूल्यांकन कराने की मांग की।

संबंधित किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि मुआवजे की प्रक्रिया संतोषजनक नहीं होती, तो किसान हाईवे निर्माण नहीं होने देंगे। किसानों ने फोरलेन के अंतर्गत आने वाले 41 गांव में से मात्र 26 गांव का पांच माह में मूल्यांकन होने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

डीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में काजी बिलाल, रमाकांत वालिया, विनायक चतुर्वेदी, हाजी जुल्फकार, तालिब हुसैन, शमीम अहमद, कोमल सिंह आदि रहे।

मिलें आज करेंगी 45 करोड़ का भुगतान
बिजनौर। बिजनौर जिला किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने में वेस्ट यूपी में टॉप पर है। किसानों का अब शुगर मिलों पर मात्र अस्सी करोड़ बकाया रह गया है, जिसमें से 45 करोड़ का भुगतान सोमवार तक देने की बात मिलों ने कहीं है।

बीते सत्र का गन्ना बकाया भुगतान अभी तक मिलों ने नहीं दिया है। अधिकारियों का दावा है कि गन्ना भुगतान देने के मामले में बिजनौर मिला यूपी में सबसे बेहतर स्थिति में है। रविवार को डीसीओ ओपी सिंह ने मिल संचालकों की बैठक ली।

जिसमें स्योहारा शुगर मिल ने 27 करोड़, चांदपुर ने पांच करोड़ ,बरकातपुर ने आठ करोड़, बिलाई ने तीन करोड़, और बिजनौर शुगर मिल ने दो करोड़ का भुगतान 21 दिसंबर सोमवार तक करने का भरोसा दिया। शुगर मिलों पर मात्र करीब 40 करोड़ बकाया रह जाएगा। इसके बाद प्रशासन चालू सत्र के भुगतान के लिए नीति निर्धारित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें