फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धांय, धांय... सेवानिवृत्त इंजीनियर ने मार डाला कुत्ता

विज्ञापन
नजीबाबाद में रिवाल्वर लेकर कुत्ते को गोली मारने जाता ​रिटायर्ड अ​भियंता। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
नजीबाबाद। शुक्रवार दोपहर सावित्री एनक्लेव कॉलोनी में लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता ने गली में घूमने वाले आवारा कुत्ते पर लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई। सरेराह पांच राउंड फायरिंग होने से कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। कॉलोनीवासियों ने घटना को लेकर हंगामा किया और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। पुलिस ने रिटायर्ड अवर अभियंता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह लोनिवि में अवर अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार की दोपहर 3:15 बजे राजवीर सिंह हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर से बाहर निकले। उन्होंने गली में घूम रहे आवारा कुत्ते पर गोली चला दी। हालांकि कुत्ते ने गोली से बचने का प्रयास किया और एक गली में घुस गया। मगर इंजीनियर ने भागते हुए कुत्ते पर एक के बाद एक गोली चलाते रहे। गोली लगने से नाली में एक कुत्ता गिरा और मौके पर ही मर गया।
उधर, गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले। दो से तीन लोग जो सड़क पर ही थे, उन्होंने किसी तरह से खुद को गोली से बचाया। गली में दहशत फैल गई। लोगों ने जब घटना देखी तो उन्होंने कुत्ते को मारने और सरेराह गोली चलाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

विरोध होता देख इंजीनियर ने खुद को घर में बंद कर लिया। करीब एक घंटा बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया।

नजीबाबाद में रिवाल्वर लेकर कुत्ते को गोली मारने जाता रिटायर्ड अभियंता। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें