फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्ते पर 24 सेकेंड में दागीं पांच गोलियां

Fri, 04 Jul 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागते हुए कुत्ते पर गोली चलाता रिटायर्ड अ​भियंता। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
नजीबाबाद। अक्सर लाठी या डंडा लेकर आवारा कुत्तों के पीछे लोगों को दौड़ता देखा जाता है, मगर रिटायर्ड इंजीनियर राजवीर लाइसेंसी रिवॉल्वर कुत्ते का तब तक पीछा करता रहा जब तक कि वह मर नहीं गया। फिल्मी अंदाज में पांच गोलियां दागीं। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। 24 सेकेंड में एक के बाद एक, पांच गोलियां चलाईं। निशाना लगाने के लिए बाकायदा पोजीशन लेते हुए भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

गली में घूमने वाले बेजुबान कुत्ते का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह रिटायर्ड इंजीनियर के मकान के बाहर गर्मी में राहत और दो रोटी की मिलने की आस में बैठ जाया करता था। मगर इंजीनियर इतने खफा हुए कि रिवॉल्वर लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े। ताबड़तोड़ गोलियों से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोग बाहर निकले तो माजरा देखकर सहम गए। नाली में मृत कुत्ता पड़ा था। विरोध में लोग जुटते देख राजवीर ने अपने आप को मकान में जाकर खुद को कैद कर लिया।
पूर्व प्राचार्य डॉ. एलएस बिष्ट, पूर्व जिपं सदस्य सुमंत कुमार, एके शर्मा, जगदीश जोशी, आशु महाजन, राजकुमार कालरा, अजय गुप्ता ने कुत्ते पर गोलियां बरसाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें