फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए अब रेटिना प्रिंट भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए अब रेटिना प्रिंट भी जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। अब पासपोर्ट बनवाने में भी आधार कार्ड की तरह आवेदक के फिंगर और रेटिना प्रिंट लिए जाएंगे। इसके बाद ही पासपोर्ट बनवाने की अगली प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। अफसरों की मानें तो देशभर के जोनल पासपोर्ट अधिकारियों को इसके लिए विदेश मंत्रालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं। नई प्रक्रिया के जनवरी 2020 से शुरू होने की संभावना है।
भारत से बाहर अधिकांश देशों में घूमने जाने के लिए सभी को पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य है। कुछ देशों में बिना पासपोर्ट के भी जाया जा सकता है। पासपोर्ट इंटरनेशनल आईडी के रूप में भी काम आता है। पासपोर्ट किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति बनवा सकता है। विदेश मंत्रालय की ओर से जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर परिसर में तीन मार्च 2018 को पासपोर्ट कार्यालय खोला गया है। इससे पूर्व पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पासपोर्ट के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली ही जाने को मजबूर होना पड़ता था। करीब डेढ़ साल से जिले के लोगों को बरेली की दौड़ लगाने से बचाने के लिए जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लोग ऑनलाइन आवेदन करते हैं। सरकार द्वारा इसकी निर्धारित फीस 1500 रुपये है। तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को आज भी बरेली ही जाना पड़ता है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन हजार रुपये का शुल्क निर्धारित कर रखा है। अफसरों के अनुसार पासपोर्ट प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए भारत सरकार का विदेश मंत्रालय पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में यह बदलाव करने जा रहा है। अब फिंगर के साथ रेटिना प्रिंट भी लिए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को फिंगर के साथ रेटिना प्रिंट भी देना होगा। इससे एक ओर पारदर्शिता बनी रहेगी तो वहीं दूसरी और यदि कोई भी एक प्रिंट का नहीं कर पाता तो दूसरे ही काम चल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें