फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर क्षेत्र में 74 में से 19 ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर क्षेत्र में 19 ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित
विज्ञापन

किरतपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शाम छह बजे तक के परिणामों में क्षेत्र के 74 ग्राम पंचायतों में 19 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। आरओ सुनील कुमार शर्मा द्वारा घोषित परिणामों में 19 ग्राम प्रधान एवं 15 बीडीसी सदस्य हैं।
पहला परिणाम लगभग एक बजे आया। जिसमें आरओ द्वारा गांव बेगमपुर रूपचंद के सत्यपाल सिंह के विजयी होने की घोषणा की गई। वहीं गांव बूढ़पुर नैन सिंह में विजयी प्रत्याशी दुलारी के विरोधी द्वारा रीकाउंटिंग कराई गई। रिकाउंटिंग में भी श्रीमती दुलारी की जीत हुई। प्रतिद्वंद्वी द्वारा मतगणना टेबल के अंदर घुस जाने के कारण विजयी प्रत्याशी के एजेंट द्वारा विरोध पर हंगामा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हुए विजयी
आरओ सुनील कुमार द्वार प्रधान पद के विजयी घोषित प्रत्याशियों में गांव बहादरपुर सरफुद्दीन से शीला देवी, गांव पाडली से प्रियंका देवी, अलीपुर सुखानंद से रामा देवी, शाहपुर सुखा से रचना देवी, सुल्तानपुर सादात से संध्या रानी, बूढ़पुर नैन सिंह से श्रीमती दुलारी, सीकरी बढ़ापुर से निरंजन कुमार, बेगमपुर रूपचंद से सत्यपाल सिंह, अरजानीपुर से पूजा, सभाचंद्रपुर केशो से इलियास, गुनियापुर से रविंद्र कुमार, फतेहपुर राजाराम से सरोज देवी, अब्दुल फजलपुर से धर्म सिंह, गाजीपुर से हरि ओम, सीकरी से रेशमा, बेगमपुर शादी से इसरार, छितावर से देवेंद्र कुमार, बुडगरा से नजमा खातून, उमरी से कुसुम देवी को विजयी घोषित किया गया है। देर रात तक वोटों की गिनती जारी थी। जिसके देर रात चलने की संभावना व्यक्त की जा रही। 83 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 20 के परिणाम घोषित किये जा चुके थे। जिला पंचायत सदस्यों की लगातार गिनती जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें