फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकड़ा के सामुदायिक शौचालय की चॉबी विष्णु स्वयं सहायता समूह सदस्य ममता को सौपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय के रखरखाव का जिम्मा समूह को दिया
विज्ञापन

धामपुर। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार चौहान ने शुक्रवार को गांव सरकड़ा में लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय के रखरखाव का जिम्मा विष्णु स्वयं सहायता समूह की सदस्य ममता को सौंपा है।
ममता को बताया है कि सरकार द्वारा शौचालय की देखभाल के लिए उन्हें हर महीने छह हजार रुपये मिलेंगे। तीन हजार रुपये प्रति माह रखरखाव के लिए पंचायत से मिलेंगे। इन तीन हजार रुपयों में से उन्हें हर माह शौचालय में गांव वालों की सुविधा के लिए मानक अनुरूप सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन, तौलिया, बाल्टी, मग्गा, शीशा, कंघा आदि सामान रखना होगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय की चाबी स्वयं सहायता समूह के सदस्य ममता को सौंपी गई। ममता ने भरोसा दिया है कि उनके स्तर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलेगी। वह समर्पित भाव से दायित्व का निर्वहन करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें