फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अखंडता की रक्षा का संकल्प

Sun, 28 Jan 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ध्वजारोहण करते प्रभारी मंत्री।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजनौर में गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी जगतराज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर लोगों को देश की अखंडता की रक्षा के लिए मर मिटने का  संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

 झंडारोहण के उपरांत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए। डीएम द्वारा इस अवसर पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को सम्मानित किया। बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम का संचालन उमाकांत शुक्ला द्वारा किया गया।
 गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन बिजनौर में परंपरागत रूप से हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के मंत्री ऊर्जा विभाग तथा प्रभारी मंत्री जनपद बिजनौर श्रीकांत शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। परेड की सलामी ली गई। दुल्हन की तरह सजे परेड ग्राउंड में जनपदीय पुलिस ने परेड में अपने शौर्य, साहस, कला व अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, जिला जज सुभाष चंद्र, जिलाधिकारी जगत राज,   पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने समारोह में पधारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित हुए
 इस अवसर पर उपनिरीक्षक जसवीर सिंह थानाध्यक्ष मंडावर को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न गोल्ड उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी डायल 100 को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व आरक्षी चालक लक्ष्मण सिंह थाना नांगल को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह़्न सिल्वर प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी द्वारा वर्षभर में किये गये सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपनिरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ थाना नजीबाबाद, उपनिरीक्षक सुशील तोमर थाना मंडावली, उपनिरीक्षक यशपाल सिंह थाना रेहड, कांस्टेबिल योगेश कुमार थाना अफजलगढ़, मुख्य आरक्षी करिश्मा थाना नगीना, पूजा नगीना देहात, कांस्टेबिल सचिन कुमार थाना स्योहारा, अंकित कुमार थाना नहटौर, गौतम कुमार थाना चांदपुर, भुवनेश्वर कुमार थाना नूरपुर, भूदेव सिंह थाना कोतवाली शहर, रूपक मलिक थाना मंडावर, एचओ अब्दुल खालिक रेडियो शाखा, मुख्य आरक्षी आनंद सिंह, एलआईयू, मुआप्रो चन्द्रपाल सिंह डायल 100, होमगार्ड आसिम हुसैन डायल 100, फायर सर्विस चालक तेज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्योहारा को मिला प्रथम स्थान
 पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थानों की रंगाई-पुताई एवं मरम्मत हेतु थाना प्रभारियों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर थाना स्योहारा, कोतवालीशहर व कोतवाली देहात की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं मरम्मत का कार्य उच्च कोटि का पाया गया। कमेटी द्वारा थाना स्योहारा को प्रथम स्थान, कोतवाली नगर को द्वितीय स्थान व थाना कोतवाली देहात को तृतीय स्थान दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम स्थान उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह थानाध्यक्ष स्योहारा को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में माउंट लिट्रा स्कूल प्रथम
परेड के पश्चात एएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी, रविंद्र बाल विद्या भारती स्कूल, माउंट लिट्रा स्कूल, एमडी इंटर नेशनल स्कूल, डीडीपीएस, बिजनौर पब्लिक स्कूल, आदर्श शिक्षा स्कूल, पुलिस लाईन के बच्चों की प्रस्तुति व डीमैक्स ग्रुप आदि द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए माउंट लिट्रा स्कूल को प्रथम, डीडीपीएस को द्वितीय तथा सेणंट मेरीज को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

आकर्षक झांकियां निकाली गईं
 गणतंत्र दिवस के मौके़ पर प्रात: नौ बजे शैक्षिक संस्थाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली गई।
  प्रात: 10 बजे जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया । 12 बजे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मदन सिंह गर्ब्याल दने कुष्ठ आश्रम में तथा अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। अपराह्न सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट, स्काउड गाइड्स, पुलिस ,होमगार्ड तथा एनएसएस. के छात्रों द्वारा रूट मार्च निकाला गया। विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। इसके अलावा जिला मुख्यालय एवं पूरे जिले में शासकीय एवं अशासकीय स्तर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र व छात्रओं और विशेषकर युवा वर्ग ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

विवेक कॉलेज की ओर से चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान
बिजनोर,विवेक कॉलेज के आहवान पर हजारों की संख्या में बिजनौर वासियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर मतदान अवश्य करने, अतिक्रमण न करने, प्रदूषण रहित बिजनौर, स्वच्छ एवं स्वस्थ बिजनौर बनाने का आह्वान भी किया गया। विवेक कॉलेज की ओर से गणतंत्र दिवस पर आपकी आवाज नाम से कार्यक्रम हुआ। विवेक कॉलेज के छात्र व छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रबंधतंत्र द्वारा नगर पालिका चौक, नुमाइश ग्राउंड , सेंट मेेरी चौक तथा शापर्स प्राइड मॉल पर किया गया।
गणतंत्र दिवस के स्वर्णिम प्रभात से ही विवेक कॉलेज की ओर से समस्त बिजनौर शहर में लाउडस्पीकर द्वारा देश भक्ति के गाने कानों में गूंजने लगे। छात्र व छात्राएं समस्त चौराहों पर स्टीगर एवं चेहरे पर तिरंगे के टैटू बनाकर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
12 बजे सभी चौराहों पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें बिजनौर के छात्र वछात्राओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, चिकित्सकों, एवं बुद्धिजीवियों ने सामूहिक सहयोग दिया। राष्ट्रगान के प्रारंभ होते ही यातायात का पहिया जैसे रूक गया। मोटर साइकिल, रिक्शा स्कूटर, कार , बस, ट्रक दुकानदार तथा पैदल चलने वाले सभी विवेक कॉलेज के आह्वान पर राष्ट्रगान के सम्मान में सड़क पर खड़े होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
बिजनौर की समस्त जनता ने विवेक कॉलेज के इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि सुबह से लोग इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये बधाई दे रहे थे। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं के साथ आईएमए बिजनौर, नगर कल्याण समिति, लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ,सचिव दीपक मितल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सभी विभागों के प्राचार्य और स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें