फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एडीएम एफआर ने संपूर्ण समाधान दिवस की लंबित शिकायतों का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

ड्वाकरा हॉल में एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी के निर्देशन में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल ने शिकायतों की सुनवाई की। एडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों की गुणवत्ता के साथ निस्तारण के साथ विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को शासन की विकास योजनाओं के प्रति गंभीरता लाने को कहा। भोगपुर निवासी शौनाथ सिंह ने ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर निर्माण में पुराने भवन से निकाला गया सरिया आदि लगाने की शिकायत की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से जागरूक रहने को कहा। राजस्व विभाग की 14, पुलिस विभाग की सात शिकायतों सहित 31 शिकायतों में एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी के निर्देशन में छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें