फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ शिकायतों का करें निस्तारण : एडीएम

विज्ञापन
नजीबाबाद के समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते एडीएम प्रशासन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
‘गुणवत्ता के साथ शिकायतों का करें निस्तारण’
विज्ञापन

नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीएम और एसडीएम ने 24 फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने ड्वाकरा हॉल में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 11 शिकायतों सहित 24 शिकायतों की सुनवाई की। एडीएम ने राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने राजस्व कर्मचारियों को राजस्व विभाग की शिकायतों की तत्काल जांच कर निस्तारण कराने को कहा। तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता की उपस्थिति में आयोजित तहसील दिवस में पुलिस विभाग की सात, विकास विभाग की एक और अन्य सात शिकायतों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ और एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने तहसील की ओर से नगर के चयनित जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए। तहसील की ओर से भगवती, रोशन जहां, ऊषा देवी, छोटी, रिहाना, रूबीना, शकीला, अनवरी सहित 14 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें